‌‌‌मुखिया को श्रद्धांजलि देने चक्की पहुंचे तेजस्वी, लगेगी प्रतिमा

0
1197

-भीड़ ने उड़ाई लॉकडाउन की धज्जियां, बचते दिखे नेता
बक्सर खबर। चक्की के लक्षमण डेरा में आज गुरुवार को पूर्व उप मुख्यमंत्री तेजस्वी यादव पहुंचे। सुरक्षा के लिए पहले से इंतजाम था। लेकिन, बेकाबू हुई भीड़ ने लॉकडाउन की धज्जियां उड़ाकर रख दी। हालांकि नेता इससे बचने का प्रयास करते रहे। सुरक्षा कर्मी लोगों को रोकते नजर आए। तेजस्वी चक्की के दिवंगत मुखिया चौधरी धनराज यादव को श्रद्धांजलि देने आए थे।

पिछले दिनों उनका निधन हो गया था। एक दिन पहले ही उनका ब्रह्मभोज था। उसी में तेजस्वी का आगमन होना था। लेकिन, कुछ कारणों से कार्यक्रम एक दिन के लिए टल गया। आज जब वे पहुंचे तो तस्वीर पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। साथ ही लगाए जाने वाले प्रतिमा स्थल का शिलान्यास भी किया।

प्रतिमा स्थल का शिलान्यास करते तेजस्वी यादव

इस मौके पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, स्थानीय विधायक शंभु यादव, डुमरांव के राजद नेता पप्पू यादव, अंगध यादव समेत अनेक राजद नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। इसके उपरांत तेजस्वी नया भोजपुर के राजद नेता सह पैक्स अध्यक्ष सरफराज अहमद के यहां भी पहुंचे। उनका भी पिछले दिनों इंतकाल हो गया था। परिजनों से मिलकर उन्हें सांत्वना दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here