अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, चली गई वृद्ध की जान

0
632

-लापरवाह चालकों के कारण आए दिन हो रही दुर्घटना
बक्सर खबर। जिले के नया भोजपुर गांव चट्टी के पास बुधवार की सुबह अज्ञात वाहन ने वृद्ध को टक्कर मार दी। लोगों ने उन्हें डुमरांव के अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया। लेकिन, उनकी गंभीर हालत को देखते हुए बड़े अस्पताल रेफर किया गया। लेकिन, सारे प्रयास विफल रहे और वृद्ध ने दम तोड़ दिया।

मृतक सिद्धनाथ सिंह (62) नया भोजपुर ओपी के शक्तिद्वार रोड के रहने वाले थे। सुबह बक्सर-पटना एनएच के सब्जी मंडी के पास गए थे। तभी यह दुर्घटना हुई। चिकित्सकों ने बताया कि उनके सर में गहरी चोट आई थी। खून भी बहुत ज्यादा बह गया था। जिसके कारण उन्होंने दम तोड़ दिया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here