‌‌‌ सिविल लाइन से दो हथियार जब्त

1
1496

-वृद्ध हुए लाइसेंस धारकों का असलहा प्रशासन ने कराया जमा
बक्सर खबर। वैसे हथियार जिनके लाइसेंस धारक वृद्ध हो गए हैं। अथवा उनका निधन हो गया है। उनके हथियार थाने में जमा किया जा सकता है। मंगलवार को नगर थाने की टीम ने शहर के सिविल मोहल्ले से ऐसे दो हथियार जमा करा लिए। पूछने पर नगर कोतवाल संजय कुमार ने बताया कि इसमें एक 315 बोर का राइफल व चार कारतूस

तथा एक डबल बैरल गन व पांच कारतूस जमा हुए हैं। लाइसेंसधारी अक्षयवर सिंह व ध्रुव सिंह दोनों हाल मोकाम सिविल लाइन बक्सर, ग्राम मझरिया के मूल निवासी हैं। थानाध्यक्ष संजय ने बताया वैसे लोग जिनके पास हथियार हैं और उसके शस्त्र धारक 70 वर्ष से अधिक आयु के हैं। वे नगर थाने में अपना हथियार जमा कर सकते हैं।

1 COMMENT

  1. पावती में लिखवाते हैं कि, मैंने स्वेच्छा से अपना शस्त्र जमा किया है! जबकि सच्चाई यह नहीं होती!

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here