‌‌‌दस को किसान महापंचायत, शामिल होंग राकेश टिकैत

0
558

– चौसा के प्रभावित किसानों के समर्थन में होगी बैठक
बक्सर खबर। चौसा में बन रहे थर्मल पावर को लेकर किसानों द्वारा मुआवजा बढ़ाने की मांग पिछले डेढ़ वर्ष से चल रही है। इस दौरान धरना दे रहे लोगों ने थर्मल का रास्ता जाम कर दिया। जिसके बाद प्रशासन और धरनार्थियों के मध्य 20 मार्च को विवाद भड़क गया। इसमें पुलिस ने लोगों को घरों में घुसकर पिटा। जिसके विरोध में 10 अप्रैल को किसान महापंचायत का आयोजन किया जा रहा है। संयुक्त किसान मोर्चा बिहार द्वारा आयोजित कार्यक्रम में किसान नेता राकेश टिकैत भी शामिल होंगे। इसकी सूचना प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से दी गई है। टिकैत पिछले वर्ष भी किसानों के धरने में शामिल होने आए थे। तब रेल कॉरिडोर व वाटर पाइप लाइन के मुआवजे की मांग प्रबल थी। लेकिन, अब थर्मल के लिए अधिग्रहित भूमि के रेट को पुन: रिवाइज करने की मांग उठ रही है।

इन मांगों को प्रबल रूप से रखने और अपनी आवाज दूर तक पहुंचाने के लिए किसान महापंचायत का आयोजन हुआ है। दस को यह कार्यक्रम बाजार समिति परिसर मैदान में होगी। जिसमें राकेश टिकैत, बलदेव सिंह निहालगढ़, जोगेंद्र सिंह उग्राहां, बलवीर सिंह राजेबाल, सत्यवान और डॉ सुनीलम, अवधेश कुमार, ईश्वरी प्रसाद कुशवाहा, के डी सिंह, राम कैलाश सिंह, शशिकांत,राजेंद्र यादव आदि किसान नेता महापंचायत को संबोधित करेंगे। बैठक आयोजन करने वालों ने टिकैत सड़क मार्ग से वाराणसी के रास्ते कर्मनाशा पार कर चौसा की सीमा में आएंगे। सबसे पहले व पीड़ित परिवारों से मिलेंगे और फिर सभा स्थल आएंगे। इसकी जानकारी देने वाले दिनेश सिंह व अशोक प्रसाद ने कहा कि प्रशासन हमें परेशान कर रहा है। हमें जानबूझकर बाजार समिति के होमगार्ड मैदान में जगह दी गई है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here