‌‌‌ आई टी आई बाईपास पर लगा पेड़ बन रहा दुर्घटना का कारण

0
1153

-डीएम ने निरीक्षण के दौरान दिया था वन विभाग को हटाने का निर्देश
बक्सर खबर। शहर के चरित्रवन में आईटीआई मैदान के पास बना नया बाईपास आए दिन दुर्घटना का कारण बन रहा है। गुरुवार की सुबह मारुति कार उसे पेड़ जा टकराई। हालांकि गाड़ी नए मॉडल की थी। उसका एयर बैग खुल गया। इस वजह से चालक को गंभीर चोटें नहीं आई। यह जानकारी आज वीर कुंवर सिंह कॉलोनी के रहने वाले लोगों ने मीडिया को दी। बक्सर खबर तक इसकी तस्वीर भेजने वाले युवक धीरज ने बताया मंगलवार को एक ऑटो रिक्शा भी इस पेड़ से टकराया था। उसमें सवार महिलाओ को चोट लगी थी।

यह पेड़ नहर के किनारे लगा था। लेकिन, स्टेशन रोड और बक्सर-चौसा मुख्य पथ को जोड़ने वाली जेल पाइन को हाल ही में विकसित किया गया है। अब यह छोटा बाईपास बन गया है। लेकिन, सड़क चौड़ी होने के कारण यह पेड़ बीच में आ गया है। कुछ दिन पहले जब डीएम अंशुल अग्रवाल सड़क का जायजा लेने गए थे। तो उन्होंने वन विभाग और पथ निर्माण विभाग को इसे हटाने का निर्देश दिया था। लेकिन, वह काम अभी तक पूरा नहीं हो पाया है। इस वजह से एक सप्ताह के अंदर तीन दुर्घटनाएं हो चुकी हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here