कांग्रेस की तरह हो गई है भाजपा, केंद्र में वापस आना मुश्किल : मायावती  

0
708

-प्रलोभन वाली चुनावी घोषणाओं पर ध्यान नहीं दे पिछड़े समाज के लोग
बक्सर खबर। बसपा प्रमुख मायावती ने गुरुवार को बक्सर की जनसभा में कांग्रेस व भाजपा दोनों के खिलाफ जमकर हमला बोला। उन्होंने कहा केन्द्र में बैठी भाजपा सरकार की जुमलेबाजी को पूरा देश समझ गया है। उसका केन्द्र की सत्ता में आना मुश्किल है। जिस तरह कांग्रेस वाले पूंजीपतियों के हाथ में खेलते थे। आज उसी तरह भाजपा वाले हो गए हैं। उनको सबक सीखना होगा। बसपा हर समाज का भला चाहती है। इस लिए हमारी पार्टी अकेले दम पर चुनाव लड़ रही है। और हमने अपने दल में सभी को मौका दिया है।

यहां लोगों का उत्साह मुझे विश्वास हो गया है। इस बार आप लोग बेहतर परिणाम देंगे। कांग्रेस की सरकार में बाबा साहब को विधि मंत्री बनाया गया था। लेकिन, उन्होंने एससी एसटी की तरह आर्थिक रूप से कमजोर सरकार को आरक्षण देने की वकालत की थी। लेकिन, कांग्रेस की सरकार ने उनकी नहीं सुनी। इस वजह से वे उस पार्टी से अलग हो गए। आज कल गरीब लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के चुनावी प्रलोभन दिए जा रहे हैं।

मंच पर उपस्थित लोगों का अभिवादन स्वीकार करती मायावती

हमें एकजुट होकर अपने हक के लिए मतदान करना है। एक जून के मतदान में आप सभी बढ़चढ़कर शामिल हों और बसपा को मजबूत करें। इस कार्यक्रम में बक्सर लोकसभा के बसपा प्रत्याशी अनिल कुमार ने उन्हें चांदी का मुकुट पर भगवान बुद्ध की प्रतिमा भेंट की। कार्यक्रम में काराकाट व सासाराम लोक सभा क्षेत्र के बसपा प्रत्याशी भी शामिल हुए। उनके पक्ष में भी मतदान करने की अपील मायावती ने की। बसपा की यह सभा बक्सर के आई टी आई मैदान चरित्रवन में आयोजित थी। जहां दोपहर दो बजे के लगभग उनकी जन सभा संपन्न हुई।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here