पुलिस की छापामारी में तीन हथियार बरामद

0
1011

-गिरफ्तार लोगों से पूछताछ जारी, डुमरांव के इनपुट पर बड़ी कार्रवाई
बक्सर खबर। पुलिस ने रात में बड़ी कार्रवाई की है। पुख्ता सूचना के आधार पर छापामारी करने पहुंची पुलिस ने तीन हथियार बरामद किए हैं। मौके से तीन लोगों को गिरफ्तार भी किया गया। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बीती रात औद्योगिक थाना के बसौली गांव में रेड हुई। वहां पुनीत दुबे के घर से तीन लोग गिरफ्तार हुए।

साथ ही एक राइफल, एक शार्ट गन व देसी तमंचा बरामद किया गया। पूछने पर पुलिस कप्तान यूएन वर्मा ने बताया पूछताछ जारी है। जल्द ही इसकी जानकारी दी जाएगी। वहीं सूत्रों का कहना है। यह कार्रवाई शनिवार को डुमरांव में पकड़े गए तीन अपराधियों की निशानदेही से जुड़ी है। जिन्हें वहां की पुलिस ने राहजनी के दौरान गिरफ्तार किया था। इसका पूरा सच कुछ घंटे बाद खुलकर सामने आ जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here