गोलंबर पर सड़क दुर्घटना, मोपेड सवार की मौत

0
1845

-डीएम-एसपी ने भिजवाया अस्पताल
बक्सर खबर। आज रविवार की सुबह आठ बजे के लगभग सड़क दुर्घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई। स्थानीय लोगों के अनुसार गोलंबर स्थित केनरा बैंक के समीप अधेड़ व्यक्ति अचानक गिर पड़े। वे मोपेड से सवार होकर जा रहे थे। सर में हेलमेट भी नहीं था। अचानक गिरे और उनका सर पूरी तरह फट गया। मौके पर मौजूद एक व्यक्ति ने देखा तो वह बचाने के दौड़ा। लेकिन, खून से लथपथ व्यति को वह उठा पाने का साहस नहीं जुटा पा रहा था। आस-पास के लोग उसकी पहचान भी नहीं कर पा रहे थे। इसी बीच डीएम अमन समीर व एसपी यूएन वर्मा का काफिला वहां पहुंचा। जो डुमरांव जा रहे थे।

एसपी ने एक गाड़ी को खाली कराकर घायल को सदर अस्पताल भेजा। लेकिन, वहां देखते ही चिकित्सकों ने बताया। इसकी तो मौत पहले ही हो चुकी है। दुर्घटना स्थल से एक मोबाइल फोन भी मिला था। जो पहचान में सहायक बना। औद्योगिक थानाध्यक्ष के अनुसार उनका नाम रमेश है। गोलंबर से सटे बुधरपुरवा में रहते थे। वे खुद का अपना कारोबार करते थे। दुर्घटना का कारण क्या रहा? जब यह सवाल स्थानीय लोगों से पूछा गया। तो उन्होंने कहा, किसी वाहन ने टक्कर नहीं मारी। फिर और क्या कारण हो सकता है। यह पूछने पर कुछ लोगों ने कहा वहां आस-पास की सड़क खराब है। हो सकता है, वे उसी वजह से गिर पड़े हों। लेकिन, अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता। तो वे बच भी सकते थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here