‌‌‌ट्रैक्टर ने चौसा में व्यक्ति को कुचला, हत्या का आरोप

0
2773

-वाहन की हुई पहचान, गिरफ्तारी का चल रहा प्रयास
बक्सर खबर। ट्रैक्टर की चपेट में आने से रविवार को व्यक्ति की मौत हो गर्ई। दुर्घटना मुफस्सिल थाना क्षेत्र के चौसा बाजार की है। मृतक युवक का नाम नरेन्द्र कुमार (50) पांडेय है। चौसा बारे मोड निवासी देवी दयाल पांडेय का पुत्र था। ग्रामीणों से मिली सूचना के अनुसार रविवार की देर शाम साढ़े आठ बजे के लगभग चौसा दुर्गा मंदिर के समीप यह दुर्घटना हुई। जिस ट्रैक्टर ने युवक को कुचला है। उसकी पहचान हो गई है। दुर्घटना के बाद मौके पर हंगामा भी हुआ। घायल को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया। जहां उपचार के दौरान उनकी मौत हो गई।

वाहन हरे कृष्ण का था और उसका चालक शिव प्रकाश यादव था। वह मौके से भागने में सफल रहा। लेकिन, सूत्रों की माने तो इस घटना में हत्या का आरोप भी लग रहा है। क्योंकि देवी दयाल पांडेय का कुछ लोगों से भूमि का विवाद चल रहा था। उन लोगों ने जानबूझकर ऐसा किया है। परिजनों का आरोप है, पूर्व में उन लोगों ने यह धमकी दी थी। ट्रैक्टर चढ़ा कर मार देंगे। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है। पूछने पर थानाध्यक्ष चंदन झा ने बताया कि ऐसी शिकायत मिली है। आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here