शेरु के घर पर छापामारी, राइफल समेत छह असलहे बरामद

0
2488

बक्सर खबर : सासाराम में मारे गए रणवीर सेना से पूर्व एरिया कमांडर धनजी सिंह की हत्या मामले में एसटीएफ और सासाराम पुलिस ने गुरुवार को जिले में संयुक्त छापामारी की। डुमरांव के कसियां गांव से राहुल सिंह उर्फ दीपक चौधरी को गिरफ्तार किया गया। उसकी निशानदेही पर सिमरी थाना के दुल्हपुर गांव निवासी शेरु सिंह के घर पर छापामारी हुई। जहां से प्रभाकर सिंह को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने तलाशी के दौरान वहां से दो राइफल, दो बंदूक, एक मुंगेर निर्मित नाइन एमएम पिस्टल व देशी कट्टा बरामद किया। कुल छह असलहे बरामद हुए।

जिसके बाद वहां हड़कंप मच गया। यह छापामारी सासाराम पुलिस की निशानदेही पर हुई। सूचना के अनुसार धनजी सिंह की हत्या पिछले वर्ष अक्टूबर माह में कर दी गई थी। जिसमें बक्सर के लोगों का नाम आया था। इस छापामारी के सिलसिले में पूछने पर जिले की पुलिस ने कुछ भी बताने से इनकार किया। वहीं स्थानीय लोगों ने बताया कि एसटीएफ के साथ सासाराम, सिमरी और औद्योगिक थाने की पुलिस शामिल थी। बरामद असलहे और आरोपितों को एसटीएफ की टीम अपने साथ पटना लेकर चली गई।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here