शरद यादव का निधन, बेटी ने सोशल प्लेटफार्म पर दी जानकारी

0
195

बक्सर खबर। देश के कद्दावर नेता शरद यादव का निधन हो गया है। 12 जनवरी की शाम उनकी बेटी सुहासिनी ने फेसबुक पोस्ट के माध्यम से यह जानकारी दी। जिसके बाद राजनीतिक हलके में शोक की लहर दौड़ गई। वे लंबे समय से बीमार थे। गुरुग्राम के फोर्टिस अस्पताल में उन्होंने अंतिम सांस ली। 1 जुलाई 1947 को जन्में शरद यादव को यादव तिकड़ी का नेता कहते थे। उन्होंने 1990 में मुलायम यादव के साथ मिलकर लालू यादव को बिहार का मुख्यमंत्री बनाया था।

लेकिन, 1997 में यह दोस्ती जनता दल का अध्यक्ष बनने के चक्कर में टूट गई। फिर वे जार्ज के साथ मिलकर बड़ी राजनीतिक पारी खेलने लगे। बिहार की सत्ताधारी पार्टी जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष भी रहे। लेकिन, नीतीश ने जब उन्हें राज्यसभा नहीं भेजा तो उनका साथ छूट गया। लालू के साथ गए, लेकिन, उन्होंने ने भी पिछले वर्ष राज्यसभा सदस्य के रुप में नहीं भेजा। इस तरह फिलहाल वे अकेले हो गए थे। यादव तिकड़ी के वह दूसरे बड़े नेता थे। अब उसमें सिर्फ लालू यादव बचे हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here