सड़क दुर्घटना में एक की मौत, तीन की हालत गंभीर

0
1915

बक्सर खबर : तेज गति जा रहे वाहन ने चार लोगों को टक्कर मार दी। एक युवक की मौत हो गई है। अन्य तीन लोग गंभीर रुप से घायल हैं। हादसा ब्रह्मपुर थाना के भरखर मोड़ के पास शाम छह बजे के लगभग हुआ। सभी घायलों को रघुनाथपुर अस्पताल ले जाया गया। जहां सरल गोड़ (32) की मौत हो गई। वे रहथुआ गांव के निवासी थे।

अन्य घायलों में सीयाराम यादव (35), मुकेश महोता (30) दोनों गांव रहथुआ, योगेश साह (52)ग्राम कांट के निवासी हैं। इन सभी को वहां से रेफर किया जा रहा है।  पूछने पर ब्रह्मपुर पुलिस ने घटना की पुष्टि की। दुर्घटना कैसे हुई? पुलिस के पास इसका भी जवाब नहीं है। उनके अनुसार किसी अज्ञात वाहन ने इन सभी को टक्कर मारी है। दुर्घटना स्थल से महज कुछ दूरी पर शिकार लोगों का गांव है।

हेरिटेज विज्ञापन

वहीं सूत्रों ने बताया रहथुआ के तीनों युवक बाइक से जा रहे थे। आगे साइकिल पर सवार हो कांट गांव के योगेश साह जा रहे थे। उनकी साइकिल पर बोरी में बंधा कोयला लदा था। बाइक वालों ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी। चारों गिर पड़े, जिसमें सरल गोंड की मौत हो गई। हालाकि हालाकि फिलहाल घटना क्रम के बारे में कोई खुलकर बोलने को तैयार नहीं है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here