‌‌‌ अक्षय तृतीया के दिन नामांकन दाखिल करेंगे एनडीए उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी

0
345

-आई टी आई मैदान में आयोजित की गई है सभा, संगठन मंत्री ने की बैठक
बक्सर खबर। अक्षय तृतीया के दिन एनडीए समर्थित भाजपा के उम्मीदवार मिथिलेश तिवारी नामांकन करेंगे। इस योजना को मूर्त रूप देने के लिए भाजपा के संगठन महामंत्री भीखू भाई दलसानिया बुधवार को बक्सर पहुंचे। उन्होंने सभी मंडल अध्यक्ष व मंच मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ पार्टी के चुनाव कार्यालय में बैठक की। इसके लिए आई टी आई मैदान चरित्रवन को सभा स्थल बनाया गया है। जहां कार्यकर्ता दिन के ग्यारह बजे एकत्र होंगे।

बैठक में कार्यक्रम के सफल संचालन पर सभी के साथ विमर्श हुआ। प्रदेश के संगठन महामंत्री ने कहा हमें इस पर ध्यान रखना है कि समाज में अच्छा संदेश जाए। लोगों को यह लगे कि भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास तथा सबका विश्वास पर काम कर रही है। कार्यकर्ताओ को सम्बोधित करते हुए मिथलेश तिवारी ने नामांकन को लेकर कुछ रणनीति की चर्चा करते हुए तैयार रहने को कहा।

बैठक में शामिल भाजपा के नेता व कार्यकर्ता

बैठक में भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष विजय कुमार सिंह उर्फ भोला सिंह ने सभी कार्यकर्ताओं से आग्रह कर नामांकन को भव्य बनाने का अनुरोध किया। उन्होंने कहा कि चुनाव में काम करने वाला कार्यकर्ता चुनाव में शिकवा शिकायत नहीं करता, वो केवल काम करता। उक्त बैठक में गोपाल नारायण सिंह पूर्व प्रदेश अध्यक्ष, अनिल स्वामी लोकसभा प्रभारी, राजवंश सिंह लोकसभा संयोजक, अखिलेश सिंह लोकसभा सह प्रभारी, शम्भू सिद्धार्थ क्षेत्रीय प्रभारी, अशोक भट्ट क्षेत्रीय सह प्रभारी, अशोक सिंह पूर्व प्रत्याशी रामगढ़, संतोष पटेल जिला प्रभारी, प्रफुल्ल तिवारी तथा उमाशंकर राय जिला मीडिया प्रभारी भाजपा उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here