किसानों के दमन व रामचरितमानस के अपमान के खिलाफ मंत्री ने शुरू किया मौन अनशन

0
1064

– शहर के अंबेडकर चौक पर बैठे चौबे से मिलने पहुंचे पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी
बक्सर खबर। चौसा में किसानों का दमन एवं बिहार सरकार के शिक्षा मंत्री द्वारा रामचरितमानस का अपमान किए जाने से स्थानीय सांसद सह केन्द्रीय राज्य मंत्री अश्विनी चौबे बहुत आहत हैं। उन्होंने गुरुवार को ही घोषणा कर दी थी कि वे शनिवार को ग्यारह बजे से मौन पर बैठेंगे। तय कार्यक्रम के अनुरूप वे स्टेशन रोड के अंबेडकर के पहुंच गए। वहां उनका मौन अनशन प्रारंभ हो गया है।

दोपहर दो बजे के लगभग उनसे मिलने राज्य के पूर्व उप मुख्यमंत्री सुशील मोदी भी पहुंचे। इन दोनों के मध्य कागज पर लिखकर आपस में संवाद किया गया। वहां से मोदी चौसा के किसानों से मिलने पहुंचे। मंत्री चौबे के प्रतिनिधियों ने बताया कि मौन प्रारंभ करने से पहले उन्होंने जिला अतिथि गृह में एसपी को बुलाया था। पूरी स्थिति का अवलोकन किया गया। किसानों के साथ कोई ज्यादती न हो। इसका निर्देश भी दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here