मानव श्रृंखला के लिए हुई पदयात्रा, नगर भ्रमण शुक्रवार को

0
280

बक्सर खबर : इक्कीस जनवरी को दहेज के खिलाफ मानव श्रृंखला का निर्माण होना है। समाज के हर वर्ग की इसमें भागीदारी हो। इसका प्रयास जिला प्रशासन द्वारा किया जा रहा है। पिछले एक सप्ताह से विभिन्न कार्यक्रम हो रहे हैं। जागरुकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए गुरुवार को नगर के आई टी आई मैदान में सभा और नयाबाजार से चरित्रवन तक पद यात्रा निकाली गई। जिसमें सदर प्रखंड और नगर के सरकारी स्कूलों के छात्रों समेत समाज के सभी समाजसेवी शामिल हुए। जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने नया बाजार के मध्य विद्यालय से लेकर आई टी आई मैदान तक पदयात्रा की।

जन सभा में उपस्थित जन मानस

दहेज के खिलाफ युवाओं और समाज को आगे आने होगा : डीएम
बक्सर : जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा ने आई टी आई मैदान में आयोजित जनसभा को संबोधित करते हुए कहा। दहेज एक ऐसा अभिशाप है। जिसके कारण बच्चियां पेट में मारी जा रही हैं। एक समय था जब राजा राम मोहन राय ने बाल विवाह और विधवा विवाह के लिए जन जागरुकता की मिशाल पेश की थी। आज आपके पास भी वक्त है। दहेज के खिलाफ इस अभियान में सहयोग करें। सरकार की यह पहल समाज के भले के लिए है। इसमें सहयोग करें। नहीं तो बेटियां ऐसी ही दहेज के लिए मारी जाती रहेंगी। इससे तभी निजात मिलेगी। जब हम और सभी लोग इस सार्थक पहल में सहयोग करेंगे। एक संकल्प लेंगे। सभा के दौरान डीडीसी अरविंद कुमार, एसडीएम, एसडीओ गौतम कुमार एवं जिले के अन्य वरीय पदाधिकारी और समाजसेवी उपस्थित रहे।

पदयात्रा में शामिल छात्र-छात्राएं

शुक्रवार को किला मैदान से शुरु होगा नगर भ्रमण
बक्सर : मानव श्रृंखला जागरुकता अभियान के तहत शुक्रवार को नगर भ्रमण होगा। दोपहर दो बजे से किला मैदान से यात्रा शुरू होगी। जो पीपी रोड, पुराना अस्पताल, बडी देवी, मेन रोड, जमुना चौक, खलासी मुहल्ला, ज्योति चौक होते पुन: किला मैदान में आकर समाप्त होगी। सदर एसडीओ के अनुसार पथ संचलन का यही रुट तय किया गया है। इसमें परिवहन मंत्री संतोष निराला एवं जिलाधिकारी भी शामिल रहेंगे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here