मुखिया अभी भी फरार, एक आरोपी गिरफ्तार

0
969

-पंचायत सचिव हत्याकांड में अभी तक तीन लोग भेजे गए जेल
बक्सर खबर। पंचायत सचिव श्याम किशोर सिंह हत्याकांड में पुलिस ने एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। गुरुवार की रात हुई छापामारी में बक्सर से गुड्डू शर्मा को दबोच लिया गया। वह बगेन मुखिया रंजीत चौधरी का सहयोगी है। वैसे मुख्य आरोपी मुखिया अभी भी फरार है। उसकी तलाश जारी है। पिछले माह 27 जुलाई को श्याम किशोर डुमरांव स्थित अपने घर से निकले थे।

रास्ते में ही उन्हें अगवा कर लिया गया।28 को इसकी प्राथमिकी डुमरांव थाने में दर्ज हुई। पुलिस जांच कर रही थी। तभी 29 को उनका शव रोहतास जिले के करहगर के पास नहर में मिला। परिजनों ने पहले ही बगेन मुखिया पर संदेह व्यक्त किया था। पुलिस की जांच में शक सही साबित हुआ। आरोपी की तलाश में बक्सर स्थित सोहनीपट्टी में छापामारी हुई। दो लोग गिरफ्तार किए गए।

अब यह तीसरी गिरफ्तारी इस मामले में हुई है। पुलिस के अनुसार इन सभी ने उसी दिन उन्हें रास्ते ही अगवा कर लिया। जब वे ड्यूटी जाने के लिए घर से निकले थे। रास्ते में गला दबाकर उनकी हत्या कर दी। फिर गैर जिले में ले जाकर शव को नहर में फेंक दिया। लेकिन, समय रहते शव मिल गया और उसकी पहचान हो गई। इस वजह से पूरा मामला समय रहते खुल गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here