‌‌‌सरेंजा की गोलीबारी में पांच नामजद

0
1411

-रास्ते के जबरन निर्माण को लेकर हुआ था विवाद
बक्सर बखर। राजपुर थाना के सरेंजा गांव में चार दिन पहले गोलीबारी की घटना हुई थी। गांव के ही कुछ लोगों ने जबरन रास्ते का निर्माण कराना शुरू कर दिया था। जिसको लेकर नोनिया टोला के लोगों ने विरोध जताया था। जब शिकायत अधिकारियों के पास पहुंची। तो जांच शुरू हुई।

पता चला रास्ते के निर्माण को प्रशासनिक मंजूरी नहीं मिली है। बढ़ते विरोध को देखते हुए निर्माण करा रहे लोगों ने वहां गोलीबारी की। सूचना मिलते ही राजपुर पुलिस पहुंची। जाकर निर्माण को बंद कराया। बावजूद इसके वहां फिर निर्माण हुआ। पुन: हंगामा हुआ। इस स्थिति को देखते हुए राजपुर पुलिस ने स्वयं चार-पांच लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here