डाक्टर ने निकाल ली किडऩी, महिला की मौत, प्रदर्शन जारी

0
4286

बक्सर खबर : गोलंबर स्थित विश्वामित्र ग्लोबल हास्पिटल में इलाज कराने पहुंची महिला की डाक्टरों ने किडऩी निकाल ली। जिसके कारण उसकी हालत खराब होती गई। अंतत: उसने दम तोड़ दिया। इस घटना के विरोध में पीडि़त परिवार प्रभा के शव के साथ माडल थाना के समक्ष प्रदर्शन कर रहा है। जिनका साथ देने के लिए विभिन्न राजनीतिक संगठन के लोग वहां बारी-बारी से भाषण बाजी कर रहे हैं। प्रदर्शन कारी पुलिस से दोषी डाक्टर को गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। थानाध्यक्ष गणेश राम ने बताया इसकी प्राथमिकी पहले ही दर्ज की जा चुकी है। पोस्टमार्टम भी कराया गया है। रिपोर्ट आने के बाद ही यह पता चले कि किडऩी निकालने की बात सही है या गलत।
सूचना के अनुसार प्रभा (मृत) पति रंजन कुमार ग्राम करंजुआ थाना इटाढी कुछ दिन पहले पेट दर्द की शिकायत लेकर ग्लोबल अस्पताल पहुंचे। डाक्टरों ने कहा आपरेशन करना होगा। 34 हजार जमा करो। परिजन रुपये का इंतजाम करने गए। इस बीच डाक्टरों ने आपरेशन किया गया। होश नहीं आने पर हालत गंभीर बता उसे रेफर कर दिया। परिजन उसे सदर अस्पताल लेकर आए। जहां डाक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। नाराज परिजन सोमवार को ही नगर थाना पहुंचे। जहां संबंधित निजी अस्पताल के प्रबंधन के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराई गई। पोस्टमार्टम भी कराया गया। इस बीच उनका शक हुआ अस्पताल में मरीज की किडऩी निकाल ली गई है।

इस विषय को लेकर सुबह से ही शव के साथ परिजन माडल थाना के समक्ष सड़क जाम किए हुए हैं। उनका साथ राजनीतिक दल के लोग दे रहे हैं। लेकिन पुलिस व नेता कोई भी यह प्रयास नहीं कर रहा। शव को ले जाकर यह जांच कराए की किडऩी निकली है या सिर्फ आरोप है। अगर महिला के शरीर से मानव अंग की चोरी हुई है। तो यह गंभीर अपराध है। प्रशासन को इस पर त्वरित कार्रवाई कर सच्चाई का पता लगाना चाहिए। इस बीच कई मर्तबा संबंधित अस्पताल से फोन पर संपर्क का प्रयास किया गया। किसी ने फोन नहीं उठाया।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here