भाजपा से रहे सावधान, बोले राजद प्रत्याशी

0
561

बक्सर खबर। राजद के उम्मीदवार जगदानंद सिंह ने बुधवार को चौसा प्रखंड के विभिन्न गांवों का दौरा किया। वे रामपुर, डेहरी, चौसा गोला, नरबतपुर आदि गांवों में गए। उनके साथ बक्सर सदर के कांग्रेस विधायक संजय तिवारी, पूर्व एमएलसी नंदकिशोर राम भी सभाओं और जनसंपर्क में शामिल हुए। बातचीत में क्रम में केन्द्र की एनडीए सरकार के प्रति लोगों को आगाह किया। दो करोड़ लोगों को रोजगार, और किसानों को फसल का उचित मूल्य न मिलना।

रोजगार, सड़क, शिक्षा और बिजली की बदहाली पर भी सवाल खड़े किए। सिर्फ वादा करने वाले लोगों से आप सभी को बचना चाहिए। आज आरक्षण व्यवस्था पर भी खतरा मडरा रहा है। उनके साथ राजद जिला अध्यक्ष शेषनाथ सिंह, वी आई पी पार्टी के जिला अध्यक्ष शिव जी चौधरी, मोहनसिंह यादव, उमाशंकर पाण्डेय, रालोसपा के प्रदेश उपाध्यक्ष बबन सिंह कुशवाहा, चुन्नी पंचायत के मुखिया पूर्व कैप्टन विष्णु सिंह, चौसा प्रखण्ड राजद अध्यक्ष धनपति चौधरी, सीया राम राय, भरत यादव, लालबाबू यादव, युवा राजद के अध्यक्ष बबलू यादव समेत कई कार्यकर्ता साथ थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here