मलई बराज का पानी छीनने वाले सामंती लोगों को जनता दे जवाब : अनिल कुमार

0
234

डुमराव विधान सभा में चला जनतांत्रिक विकास पार्टी का जनसंपर्क अभियान
बक्सर खबर। जनतांत्रिक विकास पार्टी के उम्मीदवार अनिल कुमार ने आज डुमरांव विधानसभा क्षेत्र में जनसंपर्क अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने लोगों से घूम-घूम कर कहा। आज यहां की भूमि उपजाऊ होती। अगर खेतों को पानी मिलता। इसके लिए मलई बराज योजना बनी थी। काम शुरू हुआ लेकिन, कुछ सामंती लोगों ने उसपर पानी फेर दिया। अनिल कुमार ने पूर्व सिंचाई मंत्री जगदानंद सिंह पर निशाना साधते हुए कई राजनीतिक आरोप लगाए। जनता से अपील करते हुए कहा वक्त आ गया है। आप ऐसे लोगों को जवाब दें। क्योंकि समय आपके सामने चुनौती बनकर खड़ा है।

आपके पास मौका है सबक सीखाने का। जन संपर्क के दौरान वे डिहरा, समौसर, किडऩी, सोनवर्षा, बाली के साथ साथ विभिन्न गांवों में जनता के बीच जाकर वोट मांगा। इस दौरान कुछ जगहों पर बोलते हुए उन्होंने एनडीए की सरकार पर भी निशाना साधा। कहा यह वह सरकार है। जो संविधान के साथ खिलवाड़ कर रही है। यहां जो सांसद हैं। पिछले पांच साल में उन्होंने विकास की एक ईट नहीं रखी। यहां की शिक्षा व्यवस्था चौपट है। स्वास्थ्य मंत्री से जनता को सवाल करना चाहिए। आपने कितने अस्पताल खोले। हम आपको विश्वास दिलाते हैं। अगर आपकी सेवा का मौका मिला। तो हमारी प्राथमिकता में यह सभी कार्य होंगे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here