भाजपा के बागियों ने शुरू की प्रेसर पोलिटिक्स, कहां उतारेंगे अपना उम्मीदवार

0
2508

-महर्षि विश्वामि विचार मंच के नाम पर आयोजित हुई बैठक
बक्सर खबर। भाजपा से नाराज चल रहे कुछ नेताओं ने निष्कासित पूर्व जिलाध्यक्ष राणा प्रताप सिंह के नेतृत्व में बैठक की। गोयल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम को महर्षि विश्वामित्र विचार मंच का नाम दिया गया है। जिसके तहत हाल ही में कैमूर जिले में रूद्र यज्ञ कराया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता मनोज सिंह व संचालन सुरेश वर्मा ने किया। इसमें बतौर अतिथि विचार मंच के राष्ट्रीय संयोजक राणा प्रताप सिंह उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में कहा। हमारी मांग को पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने सुना। मौजूदा सांसद अश्विनी चौबे का टिकट कट गया।

लेकिन, स्थानीय प्रत्याशी नहीं उतारा गया। हम इसको लेकर रणनीति बना रहे हैं। अपना अलग उम्मीदवार उतारेंगे। जिसकी घोषणा नवरात्रि में होगी। वहीं पूर्व अध्यक्ष सच्चिदानंद भगत ने कहा कि हम लोग जनसंघ से पार्टी की सेवा करते आ रहे हैं। लेकिन, हम जैसे लोगों को पार्टी की जरूरत नहीं। हमें बंधुआ मजदूर समझा जाता है। इस बैठक में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री राजाराम पांडे, बजरंगी तिवारी, पूर्व जिला महामंत्री आदित्य चौधरी, उमाकांत पांडे, हरिशंकर गुप्ता,

कार्यक्रम में उपस्थित लोग

पूर्व मंडल अध्यक्ष अशोक लाल, नंदलाल प्रजापति, अशोक पासवान चंद्रकांत तिवारी अशोक सिंह,राकेश गौतम विश्वामित्र सिंह दयाशंकर तिवारी पारस पांडे, दीपक सिंह मुन्ना, लक्खी नारायण पाठक, हरेंद्र ठाकुर, राजेंद्र पाठक, मंडे शुक्ला, लव तिवारी, विनोद पासवान, अनिल राणा आदि ने सम्बोधित किया। कार्यक्रम में महिला मोर्चा के नगर अध्यक्ष लालझारो देवी, विमल सिंह, अरुण सिंह, नगर अध्यक्ष अरुण गुप्ता, मुनिजी सिंह, पप्पू शर्मा, बबलू शर्मा, तारकेश्वर राय,पप्पू चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी के साथ सैकड़ो कार्यकर्ता उपस्थित रहे। ऐसा विज्ञप्ती जारी करने वालों ने बताया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here