भाजपा नहीं कांग्रेसी कराती है दंगा: तौफिर

1
175

बक्सर खबरः भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा का जिला कार्यकर्ता सम्मेलन ब्रम्हपुर में सम्पन्न हुआ। सम्मेलन मे बड़ी संख्या मे अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने व मुस्लिम समाज के प्रमुखो ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरूआत अल्पसंख्यक मोर्चा भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष तुफैल कादरी, पूर्व विधान पार्षद विवेक ठाकुर, जिलाध्यक्ष मों हमिद खां प्रदेश प्रवक्ता अख्तर हुसैन ने अटल बिहारी बाजेपीय के जन्मदिन पर उनके तैल्य चित्र के समक्ष मोबबती जलाकर किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना जहद्दीन संचालन देवेन्द्र सिंह ने किया। कार्यकर्ता के सम्मेलन के मुख्य अति‍थि प्रदेश अध्यक्ष तुफैर कादरी ने कहा भाजपा की सरकार केन्द्र सहित 19 राज्यों में है। पिछले तीन सालों में एक भी दंगा नहीं हुआ।

उपस्थित कार्यकर्ता

क्योंकि भाजपा को बदनाम करने के लिए कांग्रेस दंगा कराती है। आज ही नहीं जब भी जहां भी भाजपा की सरकार रही है। वहां अल्पसंख्यकों का विकास होता है दंगा नहीं। बिहार में भी हमें कांग्रेस ने हमें दंगा रूपी घाव दिया है। भाजपा एक राष्ट्रवादी सोंच वाली पार्टी है। वो पुरे देश को भारत मां की संतान मानती है। इसलिए बुद्धिजीवी मुसलमान घर-घर जाकर जागरूक कर रहे है कि कांग्रेस राजद, सपा, ममता ने हमें बोट बैंक समझा है। भाजपा ने हमें भाई समझा है। क्योकि इसके शासन में ही मुसलमानों का विकास हो होता है। बाकी ने तो हमें छला है। सबने हमें दंगे के रूप में जख्म दिया है। लेकिन पंड़ित दीनदयाल उपाध्याय की सोंच से बनी भाजपा के नीति में हिन्दू हो या मुस्लिम सब भारत माता के संतान हैं,  संहोदर भाई है। इसलिए हम आज बक्सर के अल्पसंख्यक भाइयों से अपील करते है कि राष्ट्र व राष्ट्रवाद के लिए भाजपा से जुड़े और बढ़ते भारत को नये युग में प्रवेश कराये। इस मौके पर बुआ तिवारी, नर्वदेश्वर तिवारी, मो.सलाहुद्दीन, सरोज तिवारी, दीलीप चंद्रवंशी, भूटेली तिवारी, प्रदेश महांमत्री शेख अब्दुल मान, नौशाद अहमद, अफसाना, समेत दर्जनों कार्यकर्ता मौजूद थे।

अटल जी एक व्यक्ति नहीं सोंच है: विवेक
कार्यकताओं को संबोधित करते हुए भाजपा ब्रम्हपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह पूर्व विधानपार्षद विवेक ठाकुर ने कहा कि अाजाद भारत में कई राजनेता पैदा हुए कईयों ने देश का नाम अन्तराष्ट्रीय स्तर पर रौशन किया। परन्तु व्यक्तित्व के नाम पर एक सोच चलती है। उस व्यक्ति का नमा अटल बिहारी बाजपेयी है। यहीं कारण है उनका कोई आजतक राजनीतिक आलोच नहीं बना। अटल जी जैसे संत को पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति परवेज मुर्सफ ने धोखा दिया। जिसका परिणाम है कि आज वह अपने देश में नहीं आ सकता है। क्योकि उसकी सरकार उसको फांसी दे देगी। हम चाहते है कि हमसे जुड़े और हम दोनों कंधे पर हाथ रख कदम से कदम मिलाकर चले और नए भारत का निर्माण करें। इसलिए प्रधानमंत्री ने नारा दिया है कि सबका साथ सबका विकास।

add

1 COMMENT

  1. Sala sab bjp wale dangabaaz hai aur dusro ko tohamat lagate ho bhool gaye gaddaro musalman hokar un haramiyo ki tarif karte ho jo gujraat me dange karakar hajaro Musalmano ki jaan liya gaya

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here