कार्यकर्ता हैं तैयार, सात निश्चय होगा साकार : अशोक

0
113

बक्सर खबर : जदयू का कार्यकर्ता सम्मेलन मंगलवार को चक्की प्रखंड में हुआ। भरियार बाजार में आयोजित पार्टी सम्मेलन में प्रखंड के प्रभारी अशोक सिंह कार्यक्रम में मौजूद रहे। उन्होंने संगठन की मजबूती पर बल देते हुए कहा। आप और हम सभी चाहते हैं विकास हो। हमारे मुख्यमंत्री का भी यही सपना है। इसको साकार करने के लिए हमें अपने संगठन को मजबूत करना होगा। साथ ही सरकार द्वारा चलाए जा रहे सात निश्चय कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए हम सभी को मिलकर काम करना होगा। क्योंकि यह योजना हमारे और आपके गांव के लिए है। इस मौके पर रामअवेध चौधरी, मोहन चौधरी, संजय सिंह, रामकुमार निषाद, भोला यादव, अशोक प्रजापति, सुरेन्द्र कुशवाहा, प्रभु गोंड, पंकज कुमार आदि लोग मौजूद रहे।

add

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here