बड़ी खबर : देश को ईमानदार बनाने की कोशिश शुरू

0
1795

बक्सर खबर : हर कोई चाहता है। देश में राम राज्य हो। इस दिशा में अगर कोई सबसे बड़ा बाधक है। वह है भ्रष्टाचार। जिसे मिटाने की मुहिम देश में शुरु हो गई है। सोमवार को इसका पुन: आगाज हुआ। राष्ट्रपति जी एवं प्रदेश के राज्य पाल के आदेश का अनुपालन करते हुए सरकारी कर्मचारियों ने भ्रष्टाचार मुक्त भारत की शपथ ली। हम रिश्वत न लेंगे, न ही किसी को रिश्वत देंगे। इस अभियान में सोमवार को पुलिस ने सबसे आगे बढ़कर शपथ ली। अधीक्षक कार्यालय में स्वयं एसपी राकेश कुमार ने शपथ दिलाई। उनके साथ मुख्यालय डीएसपी मनोज कुमार भी वहां मौजूद थे।

इन पदाधिकारियों ने हाथ उठाकर शपथ ली। मैं सदैव कानून का पालन करुंगा, सभी कार्य ईमानदारी से करुंगा, अपनी ईमानादरी दिखा उदाहरण देंगे। शपथ में यह बातें दुहराई गई। जिसे केन्द्रीय सतर्कता आयोग के द्वारा प्रसारित किया गया। शपथ ग्रहण समारोह सभी थानों में एक साथ आयोजित हुआ। इस पहल की सबने प्रशंसा की। क्या इसका अनुश्रवण आगे भी होगा। यह जानने के लिए पुलिस कप्तान से बात का प्रयास किया गया। बात नहीं होने की स्थिति में उनकी राय ज्ञात नहीं हो सकी। वैसे इस शपथ की जरुरत हर भारतीय को है। जिसके कदम र्इमानदारी से चलने में लडखडाते हों।

शपथ लेते अन्य पूलिस पदाधिकारी

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here