अटल जी के जन्मदिन पर सम्मानित होंगे खिलाड़ी

0
142

बक्सर खबर : भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी का जन्मदिन 25 दिसम्बर को मनाया जाएगा। दलसागर खेल मैदान में फुटबाल प्रतियोगिता होगी। समारोह को यादगार बनाने के लिए वृक्षा रोपण किया जाएगा। साथ ही वैसे दस खिलाडिय़ों को सम्मानित किया जाएगा। जिन्होंने फुटबाल के क्षेत्र में बेहतर खेल का प्रदर्शन अथवा इसके विकास के लिए बेहतर कार्य किया हो।

यह सबकुछ भाजपा किसान मोर्चा द्वारा किया जाएगा। इसकी जानकारी संवाददाता सम्मेलन आयोजित कर प्रदेश मंत्री विन्ध्याचल पाठक ने दी। उनके साथ जिलाध्यक्ष सुशील राय, महामंत्री नवीन निश्चल चतुर्वेदी मौजूद रहे। इन नेताओं ने बताया पूर्व प्रधानमंत्री जी हमारे आदर्श हैं। उनके सम्मान में होने वाला समारोह यादगार हो। इसका हम प्रयास कर रहे हैं। उदघाटन के किसान मोर्चा के प्रदेश प्रभारी व भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष मिथिलेश तिवारी (विधायक बैकुंठपुर) करेंगे।

add

आयोजन में किसान मोर्चा के प्रदेश नेता सरोज रंजन, अरविंद प्रताप शाही, राजीव रंजन, भोजपुरी गायक भरत शर्मा, गोपाल राय, उप मुख्य पार्षद बबन सिंह को आमंत्रित किया गया है। 25 तारीख को प्रतियोगिता दोपहर बारह बजे से प्रारंभ होगी। पीसी के दौरान रोहित ओझा, अरविंद कुमार राय, धनजी पांडेय, सत्य प्रकाश कुशवाहा, मृत्युंजय सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here