वाहन जांच के खिलाफ लोगों का भड़का गुस्सा, थाने को घेरा

3
1631

-परिवहन विभाग ने वसूला जुर्माना, चला विशेष अभियान
बक्सर खबर। लॉकडाउन के दौरान पुलिस जगह-जगह जांच अभियान चला रही है। वहीं डुमरांव नगर की पुलिस कुछ ज्यादा ही सख्त है। यहां लगभग रोज ही जांच चलती हैं। ऐसे में यहां अक्सर विवाद होता रहता है। आज बुधवार को यही हुआ। थाने की समीप ही जांच चल रही थी। एक युवक को पुलिस ने रोका। कहासूनी हुई और उसके उपर लाठी पड़ गई।

युवक को यह नागवार गुजरा। उसने इसकी शिकायत अपनी जान पहचान वालों से की। स्थानीय लोगों ने भी इसमें सहयोग किया। फिर दर्जनों की संख्या में लोग थाने में आ धमके। इस वजह से डुमरांव थाने में आधे घंटे तक अफरातफरी का महौल रहा। थानाध्यक्ष व डीएसपी थे नहीं। वे एसपी की क्राइम बैठक में गए थे। वहां मौजूद पदाधिकारियों ने किसी तरह विवाद को सलटाया। जिसमें घंटो गुजर गए।

डुमरांव थाने में पहुंचे स्थानीय लोग

परिवहन विभाग ने वसूला 13000 का जुर्माना
बक्सर खबर। लॉकडाउन में वैसे भी प्रशासन परेशान है। लेकिन, नियमों के अनुपालन के लिए सभी महकमों पर दबाव है। परिवहन विभाग ने यह आदेश जारी कर रखा है। बगैर नंबर प्लेट के वाहन नहीं चलेंगे। ऐसे करने वालों पर जुर्माना लगाया जाए। जिसके तहत जिला मुख्यालय में वाहन निरीक्षक ने विशेष अभियान चलाया। बगैर नंबर प्लेट वाले वाहनों से 13500 रुपये जुर्माना वसूला गया। तीन वाहन जब्त भी किए गए। लोगों को यह जान लेना चाहिए। विभाग ने ऐसा आदेश जारी कर रखा है। बगैर नंबर के वाहन पकड़ा गया तो उस पर जुर्माना लगना तय है।

3 COMMENTS

  1. Kahi kahi ki police apne aap ko sp or dm se kam nhi smjhati hai. Our language bhi yesa use krti hai ki kuch kaha nhi ja skta hai. Maine apne kanno se suna hu. Our kuch police wale paisa ke lalach me to kuch apne ko head our officer dekhane me apne language par control nhi krte hai. Our mujhe ye sab bolte huye dard ho rha hai ki yha koe sunne wala nhi hai. Yha to upper se leker niche tak chhor baitha huwa hai. Agr yesa hoga to log kitne dino tak bardas karenge. Kya ek police wala glti krta hai to usko kyo nhi sja di jati hai. Kyo ki uska networking hai. Yahi hai bihar me.
    Agr aap log es bat se sahamat hai to esko aage forward kare taki hmare sp sir ke paas chala jaye. Our hum dekhte hai ki kya wo rok pate hai. Our yesa bat nhi hai ki unko nhi pta hai. Unko sab pta hai. Fhir bhi ye chup kyo baithe hai.???????

  2. पुलिस वाले भी सिर्फ मोटरसाइकिल वाले का ही जांच करते हैं। लगता हैं बाकी गाड़ी वाले पुलिस का रिश्तेदार है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here