साथी ने कर दी जैप जवान की हत्या, आरोपी गिरफ्तार

0
1676

-घाटशिला जेल में थे तैनात, परिजनों ने कहा मिले इंसाफ
बक्सर खबर। जैप जवान के रुप में तैनात हलदार धर्मेन्द्र कुमार सिंह की उनके साथी ने हत्या कर दी। शहर के बाइपास रोड निवासी सिंह झारखंड के घाटशिला जेल में तैनात थे। उनकी हत्या सहकर्मी ने ही चाकू मार कर दी। ऐसा परिजनों का कहना है। आज बुधवार को उनका शव बक्सर पहुंचा। यहां उनका दाहसंस्कार किया गया। हवलदार की हत्या के बाद परिजनों ने उचित न्याय और परिवार को मदद उपलब्ध कराने की गुहार लगाई है। सूचना के अनुसार वे मूल रुप से कैमूर जिले के रामगढ़ थाना क्षेत्र के बड़ौरा के निवासी थे।

झारखंड जैप में हवलदार के पद पर तैनात थे। उनका परिवार बक्सर बाईपास रोड में अपना मकान बनाकर रहता है। मंगलवार को को ड्यूटी के दौरान लखीसराय के रहने वाले मनीष कुमार से छुट्टी को लेकर बहसबाजी हो गई। इस दौरान आरोपित ने हवलदार पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में जैप जवान की मौत हो गई। घटना की सूचना पर बक्सर से उनका पुत्र सतीश कुमार सिंह झारखंड पहुंचा। स्थानीय प्रशासन ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया। बुधवार की सुबह शव बक्सर स्थित अवास पर पहुंचा। शव पहुंचते ही घर में कोहराम मच गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया था। चरित्रवन श्मशान घाट पर इकलौते पुत्र ने मुखाग्नि दी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here