जितेन्द्र का शव आते ही छलक पड़ी परिजनों की आंखें

0
1248

बक्सर  खबर: साल के उत्साह में अपने रिश्तेदार के घर यूपी के बलिया गए डुमरांव के युवक जितेन्द्र सिंह की मौत सड़क हादसें में हो गई। मंगलवार को उसका शव डुमरांव लाया गया। ढेलवानी मुहल्ला स्थित उसके पैतृक घर जैसे ही शव पहुंचा परिजनों में चिख पुकार मच गई। माहौल इस कदर गमगीन हो गया कि किसी को कुछ नहीं सूझ रहा था। हर चेहरे पर गम का आलम था। पड़ोसी भी अपने आंसू नहीं रोक पाएं। घटना के बाद से परिजनों में कोहराम मचा था। शव को देखते ही वह कोहराम आंसू व चीख पुकार में तब्दील हो गया। बूढ़े पिता रामजी सिंह, माता माया देवी, पत्नी कविता देवी समेत अन्य भाईयों व बहनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया था। पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने पहुंचने वाले भी परिजनों को चुप कराने के दौरान खुद रो पड़ रहे थे।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here