पूर्व चेयरमैन पर दर्ज हुआ अपहरण का मामला

0
867

बक्सर खबर: डुमरांव नगर परिषद के पूर्व चेयरमैन कमलेश प्रसाद तुरहा के खिलाफ अपहरण की प्राथमिकी दर्ज हुई है।द्य उनकी भवह ने अपने पुत्र के अपहरण कर लेने का मामला दर्ज कराया है। कमलेश के साथ ही उनके चार परिजनों को  नामजद अभियुक्त बनाया गया है। दर्ज प्राथमिकी में युवक की मां सुशीला देवी ने आरोप लगाया है कि उनके भसुर सहित परिजनों ने मेरे पुत्र भोला कुमार का अपहरण कर लिया है।  पुलिस को उन्होंने पूछताछ के दौरान बताया रविवार की शाम  घर से राजगढ़ चैक पर घरेलु सामान की खरीददारी करने गया था।

इसी दौरान आरोपितों ने युवक का अपहरण कर लिया। इस मामले की जानकारी परिजनों को देर रात मिली। पहले तो उसकी तलाश की गई। नहीं मिलने पर थक हारकर डुमरांव थानें में इसकी लिखित शिकायत दर्ज कराई गई। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है। वैसे यह मामला भूमि विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है।  बहरहाल अपहरण का मामला दर्ज होने के बाद पूर्व चेयरमैन तथा उनके परिजनों की मुश्किलें बढ़ गई है।
कहते है पूर्व पार्षद
बक्सर : डुमरांव नप के पूर्व मुख्य पार्षद कमलेश तुरहा ने कहा कि राजनीतिक साजिश के तहत मुझे फसाया गया है। मैं तो 28 दिसम्बर से ही बंगाल के दुर्गापुर में था। गायब लड़का पहले भी घर से भाग चुका है। वह मानसिक रूप से विक्षिप्त है। उसका रांची में इलाज चलता है। लेकिन पुलिस को तत्परता से इसकी जांच करनी चाहिए। जिससे सच जल्द सामने आ जाए।

हेरिटेज विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here