बरुहां में चली गोली, दो पक्षों में जमकर मारपीट

0
1214

बक्सर खबर : बगेन थाना के बरुहां गांव में दिवाली की रात दो पक्षों में जमकर मारपीट हुई। घटना रात साढ़े दस बजे के लगभग की है। विवाद में कामता यादव, श्रीभगवान यादव व मंटू यादव को चोट आई है। सूचना के अनुसार श्रीभगवान यादव व शिवजी यादव के परिवार के बीच मारपीट हुई। पुलिस के अनुसार विवाद की जड़ क्या है। इसका खुलासा अभी तक नहीं हुआ है। क्योंकि दोनों पक्ष में से किसी ने भी थाने में पहुंचकर शिकायत दर्ज नहीं कराई है। यह गांव पहले से ही विवादित है। इस लिए रात को ही बगेन पुलिस ने वहां दौरा किया। एक टुकड़ी को वहीं रहने का आदेश दिया है।

ग्रामीणों से विवाद का कारण पता करने पर पता चला कि इन दोनों परिवार के बीच पूर्व से किसी पेड़ को लेकर विवाद था। रात में सोहराई पूजा हो रही थी। इसी बीच दोनों पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। पहले लाठी चली। इसके बाद एक पक्ष के लोग घायल हो गए। अपनी साख पर बट्टा लगता देख उस पक्ष ने सुरक्षा को वजह बता हवा में गोलियां चलाई। फिलहाल मामला शांत है। थानाध्यक्ष सुमंत कुमार सुमन ने बताया दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है। लेकिन कोई अभी तक नहीं पहुंचा। जरुरत पड़ी तो पुलिस स्वयं प्राथमिकी दर्ज करेगी। क्योंकि शांति भंग करने वालों को बख्शा नहीं जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here