हत्या या दुर्घटना, तलाब में मिला युवक का शव

0
1248

बक्सर खबर: तलाब में अज्ञात युवक का उतराया हुआ शव दिखाई दिया। जिसके बाद इलाके में हड़कंप मच गया। मामला ब्रम्हपुर थाना क्षेत्र के स्थानीय गांव स्थित प्राचीन बाबा बरमेश्वर नाथ मंदिर के तलाब का है। सूत्रों के अनुसार गुरूवार दोपहर दो बजे के करीब तलाब में कुछ लोगों ने शव को देखा।

मौजूद लोगों ने उसे बाहर निकाला। देखने से यह प्र‍तीत हो रहा था कि लगभग 35 वर्षीय युवक का शव है। इसकी सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंचे थानाध्यक्ष दयानंद सिंह ने बताया कि युवक के शरीर पर कोई चोट का निशान नही है। उसके बाए हाथ पर पुराने घाव का निशान है। लगता है कि कल नहाने के क्रम में डूब गया है। आस-पास के लोगों से पहचान कराने का प्रयास किया गया। लेकिन खबर लिखे जाने तक शव की पहचान नहीं हो पाई थी। पुलिस ने कागजी कार्रवाई पूरी होने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here