40 पॉजिटिव मिले, कुल संख्या पहुंची 2311

0
1156

-51 हजार लोगों की अब तक जांच, 15 सौ ने कोरोना को हराया
बक्सर खबर। जिले में आज कुल 40 लोग पॉजिटिव पाए गए है। इसके साथ ही अब तक कुल संक्रमित हुए लोगों का आंकड़ा 2311 पहुंच गया। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी सूची के अनुसार जिले में अभी तक 51 हजार से अधिक लोगों की जांच हो चुकी है। जो संक्रमित मिले थे। उनमें 1504 लोग कोरोना को हरा चुके हैं। वर्तमान समय में 807 लोग सक्रिय संक्रमित हैं। आज की रिपोर्ट में ब्रह्मपुर प्रखंड के भदवर, सिमरी के बड़का ढ़काइच एवं बक्सर शहर और उसके आस-पास संक्रमित मिले हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here