सामने आए बड़की बसौली में बरामद हथियार

0
1523

-पिता-पुत्र हैं गिरफ्तार किए गए आम्र्स एक्ट के तीनों आरोपी
बक्सर खबर। पुलिस ने औद्योगिक थाना के बड़की बसौली गांव में शनिवार की रात छापामारी की थी। यहां से तीन हथियार बरामद किए गए थे। यहां गिरफ्तार किए गए तीनों लोग एक ही परिवार के हैं। मीडिया को दी गई सूचना के अनुसार एसपी के निर्देश पर औद्योगिक थाने की पुलिस ने वहां छापामारी की। टीम का नेतृत्व थानाध्यक्ष दिनोश मलाकार कर रहे थे।

पुनीत दुबे उर्फ शिवकुमार दुबे के घर से एक देसी कट्टा, शार्ट गन एवं एक बंदूक बरामद हुई। इसके अलावा 13 कारतूस, एक छूरा भी मिला। पूछताछ के बाद पुनीत दुबे के अलावा उनके दो पुत्रों चन्द्रशेखर उर्फ महान व शंभुनाथ उर्फ छोटे लाल को हिरासत में लिया गया। इनका कोई आपराधिक इतिहास अभी तक सामने नहीं आया है। यह अवैध असलहे उन लोगों ने कहां से जमा किए हैं। इसका पता लगाया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here