इटाढ़ी में अंतिम दिन 22 ने भरा पर्चा, अब तक 77  नामांकन

0
188

-मुख्य पार्षद के चार तथा उप के लिए 11 ने दाखिल किया पर्चा
बक्सर खबर। नगर निकाय चुनाव के लिए नामांकन का सिलसिला बुधवार को थम गया। इस दौरान इटाढ़ी में कुल 22 लोगों ने नामांकन किया। जिसमें उप मुख्य पार्षद पद हेतु दो तथा पार्षद पद के लिए 20 पर्चे दाखिल हुए। सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह रंजीत कुमार के अनुसार अंतिम दिन उप पार्षद के लिए हीरा मुन्नी कुमारी व पप्पू कुमार ने नामांकन किया। इसके अलावा वार्ड पार्षद के लिए वार्ड नंबर चार से पूर्व जिला पार्षद बहेतरी देवी, शोभा देवी, वार्ड दो से अवध बिहारी सिंह, वार्ड सात से गोविन्द कुमार केशरी, वार्ड आठ से मीना देवी, वार्ड दस से जमीरा देवी समेत बीस नामांकन हुए।

नगर पंचायत इटाढ़ी के लिए नौ मई से ही नामांकन प्रारंभ हुआ था। अब तक कुल कितने पर्चे दाखिल हुए हैं। यह पूछने पर बताया गया कि सहायक निर्वाची पदाधिकारी सह बीडीओ अमर कुमार ने बताया कि कुल 77 प्रत्याशियों ने पर्चा दाखिल किया है। जिसमें मुख्य पार्षद के लिए चार, उप पार्षद के लिए 11, वार्ड पार्षद के लिए वार्ड एक से छह, वार्ड दो से चार, वार्ड तीन से चार, वार्ड चार से सात, वार्ड पांच से चार, वार्ड छह से नौ, वार्ड सात से छह, वार्ड आठ से पांच, वार्ड नौ से सात, वार्ड 10 से आठ एवं वार्ड 11 से दो लोग उम्मीदवार हैं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here