‌‌‌बीए के छात्र ने लगा ली फांसी

0
2831

-समाहरणालय के पास की घटना
बक्सर खबर। समाहरणालय से सटे आदर्श नगर में रहने वाले युवक ने आज रविवार की शाम फांसी लगा ली। नीरज कुमार उर्फ गोलू (20) पुत्र राजनरायण चौरसिया बीए का छात्र था। घटना वैसे वक्त में हुई जब घर में सिर्फ दो बहने ही थीं। जब उन्होंने यह नजारा देखा तो रो-रो कर उनका बुरा हाल हो गया। सूचना मिलने पर आस-पास के लोग पहुंचे। नगर थाने को सूचना दी गई। सबकी सहायता से शव को नीचे उतारा गया।

पूछताछ में पता चला। उसके पिता और मां बड़े बेटे के साथ गुजरात गए हैं। बेटा वहां एयर फोर्स में नौकरी करता है। बहुत दिनों से लॉकडाउन में फंसा था। उसी को छोड़ने माता-पिता गए हैं। इधर नीरज के उपर ही परिवार की जिम्मेवारी थी। लेकिन, उसने ऐसा कदम उठा लिया कि सभी लोग दंग रह गए। कुछ लोगों ने बताया इनका परिवार सदर प्रखंड के करहसी गांव का मूल निवासी है। उनके ही परिवार से जुड़े एक सदस्य का स्टेशन रोड में गंगा लाज है। इन सब बातों की जानकारी तो मिली। लेकिन, युवक ने ऐसा क्यूं किया। इस बारे में सभी अनजान थे।

-घर में पड़ा युवक का शव

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here