हत्या मामले में चिलहरी मुखिया पति हरेन्द्र राय गिरफ्तार

0
3958

बक्सर खबरः फुटबाल खिलाड़ी हत्याकांड में आरोपी मुखिया पति को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। कप्तान उपेन्द्र कुमार शर्मा ने बक्सर खबर को बताया कि पिछले साल नया भोजपुर के चिलहरी गांव में फुटबाल खिलाड़ी मृत्युजय राय(24) पिता तेजनरायण राय को भूमी विवाद में गोली मार हत्या कर दी गई थी। जिसमें मुखिया पति हरेन्द्र सिंह नामजद अभियुक्त थे। उस मामले में उन्होंने जमानत ले ली थी। परन्तु कुछ दिनों से जमानत टूट गई थी। वो फरार चल रहे थे।

जिसमें कोर्ट के आदेश के बाद नयाभोजपुर ओपी प्रभारी कुणालचंद के नेतृत्व में टीम बनाई गयी। जिसने बुधवार को शाम 7:10 बजे प्रतापसागर बजार से गुप्त सूचना के अधार पर गिरफ्तार किया गया। ज्ञात हो कि पिछले माह ही गवाही देने जा रहे मृतक के पिता तेजनरायण राय व भाई सुमित राय को वाहन से कुचल कर मारने का प्रयास हुआ था। जिसमें पिता पुत्र को गंभीर रूप से चोटें आई थी। जिसका मामला अद्यौगिक थाने में दर्ज है। इस मामले भी इनका नाम आया था।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here