सीआरपीएफ जवान की कैंप में मौत

0
1446

बक्सर खबर : सीआरपीएफ में कार्यरत जिले के जवान की ड्यूटी के दौरान मौत हो गई। यह वाकया रविवार का है। मंगलवार की सुबह शहीद बृजनंद यादव (50) का शव सैनिक सम्मान के साथ पैतृक गांव संजीवन के डेरा, बड़की नैनीजोर लाया गया। परिजनों के अनुसार वे बिहार के मोकामा में तैनात थे। कुछ दिनों पहले उन्हें डेगु बुखार हो गया था। चार दिन पहले उन्हें अस्पताल से वापस बैरक लाया गया था।

रविवार की रात सीने में तेज दर्द हुआ। उन्हें पुन: अस्पताल ले जाया गया। इस दौरान उनकी मौत हो गई। बृजनंदन यादव पिता इश्वर दयाल यादव को दो पुत्र एवं एक बेटी है। परिवार के सदस्यों की मौजुदगी में मंगलवार की सुबह नैनीजोर बिहार घाट पर सुबह उनका दाह संस्कार किया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here