प्रेमभूषण जी और श्रीकृष्ण चन्द्र ठाकुर जी मंंगलवार से आरा में

0
408

बक्सर खबर : देश के दो महान कथा वाचक मंगलवार अर्थात 26 सितम्बर से आरा में विराजेंगे। चंदवा में चल रहे श्री रामानुज सहस्त्राब्दी पूर्ति महोत्सव में इनकी कथा प्रारंभ होगी। महान संत जीयर स्वामी जी महाराज की प्रेरणा से यहां लक्ष्मी नारायण महायज्ञ यज्ञ हो रहा है। जहां यह दोनों महान कथा वाचक 26 सितम्बर से 3 अक्टूबर तक कथा कहेंगे। अपनी कथा के दौरान पूज्य जीयर स्वामी जी महाराज ने सोमवार को बताया कि प्रेमभूषण जी महाराज दोपहर 2:30 से रामकथा कहेंगे। जो 5:45 अपराह्न तक नित्य चला करेगी। इसके उपरांत 5: 45 से ही महान भागवत कथा वाचक श्रीकृष्ण चन्द्र शास्त्री उपाख्य ठाकुर जी महाराज की कथा प्रारंभ होगी। जो रात्रि 9 बजे तक चलेगी।

इस कथा का सीधा प्रसारण संस्कार चैनल पर होगा। जो अपराह़्न 3 से संध्या 6: 30 तक देखा जा सकेगा। इन दो महान विभुतियों की कथा सुनने वाले चाहे तो कथा श्रवण का वैदिक लाभ लेने के लिए संकल्प लेकर कथा श्रवण कर सकते हैं। इस बीच यह सूचना भी दी गई। महायज्ञ की जलयात्रा 30 सितम्बर को दोपहर 12 बजे प्रारंभ होगी। जिसमें शामिल होने वाले श्रद्धालु शुद्ध आहार-व्यवहार के साथ शामिल हो सकते हैं। वे अपने साथ कलश लेकर आएं।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here