राजपुर व्यापार मंडल चुनाव पर लगा ग्रहण

0
398

बक्सर खबर : राजपुर व्यापार मंडल सहयोग समिति का चुनाव फिलहाल टल गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक  बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के मुख्य चुनाव अधिकारी फूल सिंह के निर्देश के आलोक में जिला निर्वाचन पदाधिकारी द्वारा प्रखंड निर्वाचन पदाधिकारी को लिखित सूचना देते हुए अगले आदेश तक चुनाव को टाल दिया गया है। गौरतलब है कि व्यापार मंडल सहयोग समिति के गठन के पांच वर्ष बाद कार्यकाल पूरा होने पर इसका चुनाव 18 अक्टूबर को होनेवाला था। जिसको लेकर विगत एक माह पहले मतदाता सूची के प्रारूप का प्रकाशन किया गया था। जिस मतदाता सूची में दो मतदाताओं द्वारा क्रम संख्या 408 पर हरपुर पंचायत के तत्कालीन पैक्स अध्यक्ष रहे सतीश कुमार दूबे पिता उदय नारायण दूबे व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए चुनाव लड़े थे।

उस समय पैक्स अध्यक्ष के नाम पर चुनाव लड़े थे। वर्ष 2012 में मोहन दूबे और सतीश दूबे व्यापार मंडल अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवार थे। इसी क्रम संख्या पर इनके भतीजा द्वारा 2012में 408 क्रम संख्या पर ही मतदान किया गया था। इस बार फिर चुनाव होने की प्रक्रिया प्रारंभ होते ही एक ही नाम पर दो व्यक्तियों का दावा किए जाने से चुनाव आयोग भी असमंजस में पड़ गया है। उसमें सुधार नहीं किया जा सका है। वहींइसकी कोई समुचित तैयारी भी नहीं हो पाई है। लिहाजाइन समस्याओं को ध्यान में रखते हुए निर्वाचन प्राधिकार ने फिलहाल इस प्रखंड का चुनाव अगले आदेश तक स्थगित कर दिया है। जिसकी पुष्टि प्रभारी सहकारिता पदाधिकारी सह कृषि पदाधिकारी रणबीर सिंह ने की। 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here