सिमरी बना जिले का पहला स्मार्ट बाजार

0
6810

बक्सर खबर : जिले का पहला स्मार्ट बाजार बन गया है सिमरी। यहां सरकार की सात निश्चय योजना पूरी तरह लागू हो गई है। हर घर नल ही नहीं जल उपलब्ध है। नाली और गली की बात कौन करे। यहां सड़क ही नाला बन गई है। बाजार से होकर गुजरने वाले मालवाहक वाहन यहां नहीं चल पा रहे। उनको इंतजार है यहां शायद बोट चले। जल जमाव से परेशान आम जनों को इस रास्ते होकर गुजरना भारी पड़ रहा है। सिमरी बाजार का यह जल जमाव कोई नई समस्या नहीं है। पेट्रोल पंप मोड़ से लेकर मुख्य बाजार तक का यही हाल है।

चार वर्ष पहले इसी बाजार के पानी में साइकिल समेत गिरे छात्र की मौत हो गई थी। तब जनता का आक्रोश फुटा और जमकर तोड़-फोड़ हुई। प्रशासन ने तब यहां की समस्या के निदान का प्रयास किया था। यहां जल निकासी का बेहतर प्रबंध नहीं होने के कारण बारिश का मौसम आते ही समस्या विकराल रुप अख्तियार कर लेती है। समस्या की तरफ मीडिया का ध्यान खींचते हुए सिमरी पश्चिमी के पार्षद प्रतिनिधि विजय मिश्रा ने कहा जनता यहां परेशान है। लोग जल जमाव के बीच मर रहे हैं। अधिकारी ऐस कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि इसकी सूचना मैने स्वयं सभी वरीय पदाधिकारियों को दी है। लेकिन, किसी ने अभी तक इस पर संज्ञान नहीं लिया। स्थानीय स्तर के पदाधिकारी भी मौन साधे बैठे हैं। ऐसा क्यूं, बाजार से होकर जल निकासी का मुकम्मल इंतजाम क्यों नहीं किया जा रहा।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here