शहर में हुई लूट के खिलाफ व्यवसाई उग्र

0
1477

बक्सर खबर : शहर में हुई दिन-दहाड़े लूट की वारदात से व्यवसाई खौफ जदा हैं। घटना को दो दिन हो गए हैं। पुलिस के पास अभी तक कोई सुराग नहीं है। न ही प्रशासनिक अधिकारी कोई जवाब दे रहे हैं। इस वजह से व्यवसाई आक्रोशित भी हैं। शुक्रवार को इनकी बैठक गोयल धर्मशाला में हुई। जिसकी अध्यक्षता जिला परिषद प्रतिनिधि मनोज पांडेय ने की। युवा व्यवसाई मिथिलेश पांडेय ने कहा शहर में जैसे अपराधियों को खुली छूट मिली है। रोज बाइक चोरी, बड़े वाहन की चोरी और अब तो थाने के पास ही लूट होने लगी है।

व्यवसायी नेता दिलीप वर्मा ने कहा अपराधियों के साथ राजनीतिक व प्रशासनिक गठजोड़ होने के कारण स्थिति और भयावह हो गई है। इसके खिलाफ आवाज उठनी चाहिए। कार्यक्रम का संचालन सौरभ तिवारी व धन्यवाद ज्ञापन गोपाल पांडेय ने किया। सभी ने ध्वनि मत से प्रशासन के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया। साथ ही गैर राजनीतिक व्यवसाई संघ मोर्चा का गठन करने की बात हुई। सभी ने तय किया शनिवार को हमारा प्रतिनिधि मंडल साढ़े ग्यारह बजे पुलिस कप्तान से मिलेगा। उनके समक्ष अपनी बात रखी जाएगी।

विज्ञापन

कुछ लोगों ने यह भी कहा। घायल मुंशी संजय मिश्रा का आपरेशन बनारस में हुआ है। उसका परिवार परेशान है। प्रशासन को उसके उपचार का खर्च उठाना चाहिए। इस दौरान रोहतास गोयल, पंकज मानसिंहका जदयू नेता, श्रवण तिवारी सचिव रेडक्रास, प्रकाश पांडेय भाजपा नेता, शशि गुप्ता वार्ड पार्षद, निलेश उपाध्याय, बटू उपाध्याय, रवि सिंह, शशिकांत चौबे, वरुण दुबे, अखिलेश शुक्ला, धु्रव गुप्ता बैठक में शामिल हुए।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here