तीन- चार दिन बाद आएंगे नए डीएम अरविंद कुमार

0
8104

बक्सर खबर : बक्सर के नए जिलाधिकारी अरविंद कुमार वर्मा अगले तीन- चार बाद आएंगे। बक्सर खबर से हुई विशेष  बातचीत में श्री वर्मा ने कहा मुजफ्फरपुर के चार प्रखंड बाढ़ की चपेट में हैं। यहां फिलहाल बहुत व्यस्तता है। हमारा प्रयास है यहां की स्थिति सामान्य हो जाए। उसके उपरांत ही बक्सर आना होगा।

2012 बैच के आइ ए एस अफसर अरविंद मुजफ्फरपुर के डीडीसी हैं। इनका जन्म 5 मार्च 1983 को उत्तर प्रदेश में हुआ था। बिहार कैडर का आइएस बनने के बाद पहली तैनाती दानापुर एसडीओ के पद पर हुई थी। उन्होंने बताया 21 अगस्त 2014 को एसडीओ बना था। लगभग एक वर्ष बाद 13 अगस्त 2015 को डीडीसी मुजफ्फरपुर के पद पर तैनाती हुई। पिछले दो वर्ष से वे इस पद को संभाल रहे हैं। जिलाधिकारी के रुप में यह उनकी पहली तैनाती है। इस लिए बक्सर उनके लिए खास है। वहीं उनको जानने वालाें ने बताया श्री वर्मा खुश मिजाज अधिकारी। इनकी शादी भी हो चुकी है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here