शराब ने करादी एक और हत्या , दो गिफ्तार

0
103

बक्सर खबर : मुरार थाना के बराढ़ी गांव में नारायण मुसहर की हत्या समाज के लिए कलंक है। पुलिस ने उसके हत्यारों को गिरफ्तार कर लिया है। 8 सितम्बर की रात इसकी हत्या बराढ़ी नहर पुल के पास कर दी गई थी। यह अपराध बराढ़ी के ही जमुहर मुसहर व उसके पुत्र जनार्दन मुसहर ने मिलकर किया है। एसपी राकेश कुमार ने यह जानकारी दी। दो दिन पहले जो हत्या हुई थी उसे इन्हीं दोनों ने अंजाम दिया। जिसे मारा गया वह व्यक्ति इन्हें शराब का धंधा नहीं करने दे रहा था। अवैध निर्माण व बिक्री का पुरजोर विरोध करना उसकी मौत का कारण बना।

इन पिता-पुत्र ने उसे उस वक्त मार डाला। जब गांव से दो किलोमीटर दूर नारायण मछली मार रहा था। धारदार हथियार से उसकी हत्या कर दी गई। शव को वहीं नहर के साइफन में डाल दिया गया। एसपी के अनुसार मुरार पुलिस ने इस घटना में त्वरित कार्रवाई की है। अज्ञात के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज होने के कारण केस उलझा हुआ था। एसपी की पीसी में डीएसपी कमलापति सिंह व थानाध्यक्ष सुमंत कुमार सुमन मौजूद रहे। पुलिस ने यह भी बताया जमुह मजा हुआ अपराधी है। यह पहले भी जेल जा चुका है।

विज्ञापन

 

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here