रात का नही इंतजार दिन में ही उड़ गई 14 चोटी

0
6299

बक्सर खबरः जैस-जैसे चोटी कटवा चुउैल से बचने का उपाय कर है। वैसे-वैसे चुड़ैल भी सर्तक हो रही है। अब वो भी रात का इंतजार नही जब मर्जी तब उड़ा दे रही है चोटी। यूपी, दिल्ली, हरियाण में तो रात करती थी इंतजार परन्तु बिहार के बक्सर में आक्रामक हो गई है यह चुड़ैल। दिन, दोपहर, शाम में ही उड़ा रही चोटी। ऐसे एक नही गुरूवार सुबह से शाम 7ः00 बजे तक पुरे बक्सर में 14 चोटी कटने के मामले सामने आ गये है।

शुरूआत मुरार के मनपा से हुई जहां प्रमिला कुमारी अपने आगन में खेल रही थी। उसी दौरान वो आगन में धडाम से गिर पड़ी। मां दौड़ी देखा तो बेटी बेहोश गिरी है और उसकी चोटी कट चुकी है। आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। उसके बाद कोरानसराय कंधरपुर में दो मामल सामने आये। यह अफवाह आग पकड़ ही रही थी। चक्की, डुमरांव, बक्सर, नुआंव में एक-एक कर आज शाम 8ः00 बजे तक चैदह मामले सामने आ गये है। यह हकिकत है य अफसाना कहना बड़ा मुश्किल है। परन्तु अफवाह की बजार इतनी गर्म है कि पुरे जिले में दहशत मचाए हुए है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here