मचा हड़कंपः ईंट भठ्ठा संचालक पर सीओ ने कराया एफआइआर

0
1046

बक्सर खबरः दो चिमनी संचालन का एक ही लाइसेंस पर मामला प्रकाश में आया है। ऐसा खुलासा गुरूवार को ईंट भठ्ठा के जांच में निकले डुमरांव सीओं सुमंत नाथ छतनवार गांव के बधार में सम्राट ईंट उद्योग के भठ्ठा पर पहुंचे। कागजात की मांग की तो दियामान गांव निवासी शंकर विहारी राय ने कागजात सौंपे जांच में सही पाया गया।

परन्तु सीओं ने जैसे ही पास के ईंट भठ्ठा के कागजात मांग की तो संचालक द्वारा कागजात नही दिखा टालमटोल किया जाने लगा। सीओं के लिखित शिकायत पर कृष्णाब्रम्ह थाना ने शंकर विहारी राय पर राजस्व चोरी व धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। थानाध्यक्ष रंजीत कुमार ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here