भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष बने बंटी शाही

0
989

बक्सर खबर : जिला पार्षद व जागो किसान संगठन के कर्ताधर्ता बंटी शाही को भाजपा ने नई जिम्मेवारी दी है। पार्टी ने उन्हें किसान मोर्चा संगठन का प्रदेश उपाध्यक्ष मनोनित किया है। इस सूची में बक्सर से इकलौते सदस्य हैं। संगठन के प्रति उनकी निष्ठा व किसानों के लिए लगातार संघर्ष करने वाले बंटी शाही दल के पुराने कार्यकर्ता हैं। बातचीत के दौरान यह ज्ञात हुआ कि वे छात्र जीवन में एबीवीपी के कार्यकर्ता रहे।

उनकी पृष्ठ भूमि यह है कि वे संघ के स्वयं सेवक भी हैं। इन कारणों से शाही को पार्टी ने यह जिम्मेवारी सौंपी है। उनके मनोनयन पर जिले के कार्यकर्ताओं ने उत्साह है। दल के वरीय नेताओं और युवा साथियों ने उन्हें इस सफलता के लिए बधाई दी है। युवराज चन्द्र विजय सिंह ने कहा शाही पार्टी के सच्चे कार्यकर्ता हैं। उनको नई जिम्मेवारी मिलने से संगठन को जिले में ही नहीं पूरे प्रदेश में नई ताकत मिलेगी।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here