बम यादव के शरीर में फंसी गोली, हालत स्थिर

0
3414

बक्सर खबर : ब्रह्मपुर थाना के रमगढ़ पोखरा में रविवार को चली गोली में घायल युवक धनजी यादव उर्फ बम यादव ी हालत स्थिर बनी हुई है। गोली उसे पीठ और गर्दन के बीच में लगी है। इस वजह से उसकी स्थिति स्थिर बनी हुई है। उसे रविवार को ही आरा से पटना रेफर कर दिया गया था। जहां डाक्टरों ने उपचार के दौरान पाया कि गोली का एक टुकडा अंदर फंसा है। लेकिन वह खतरे से बाहर है।

डाक्टरों आपरेशन करने की सलाह दी है। लेकिन एक माह बाद। वहीं पुलिस इस मामले में नामजद सोनू यादव की तलाश कर रही है। रविवार को ही यह बात खुलकर सामने आई थी। इन दोनों के बीच मोबाइल की खरीद को लेकर विवाद था। जो गाड़ी मौके से बरामद हुई है। वह आरा के कौशल सिंह के नाम से है। घायल युवक के फर्दबयान पुलिस ने ले लिया है। लेकिन अभी तक उसमें सोनू के अलावा किस-किस का नाम सामने आया है। यह ज्ञात नहीं हो सका है।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here