नेक पहल-सामूहिक शादी कराएगा राष्ट्रीय हिन्दू नव एकता दल

0
81

बक्सर खबर :  राष्ट्रीय हिन्दू नव एकता दल गरीब कन्याओं की सामूहिक शादी कराएगा। नेक पहल को 29 नवंबर 2017 को नगर के दक्षिणेश्वरी राज राजेश्वरी त्रिपुर सुंदरी भगवती मंदिर में अमली जामा पहनाया जाएगा। इलाके के 51 गरीब कन्याओं की शादी कराई जाएगी। इतना ही नहीं शादी के लिए वर-वधू को नयें वस्त्र, आभूषण, लाईट, डेकोरेशन की व्यवस्था के साथ ही उपस्थित लोगों के लिए भोज का आयोजन भी किया जाएगा। सारी व्यवस्थाएं निशुक्ल होगी। शुक्रवार की देर शाम राष्ट्रीय हिन्दू नव एकता दल की आहूत बैठक में यह निर्णय लिया गया। तय किया गया कि दल के सदस्य आयोजन को सफल बनाने के लिए गांव-गांव प्रचार- प्रसार करेंगे।

बैठक की अध्यक्षता करते हुए दल के राष्ट्रीय संयोजक संजय कुमार मिश्र उर्फ अंजान मिश्र ने कहा आयोजन यादगार होगा।  तथा समाज में फैल दहेज की कुप्रथा को रोकने के लिए ही यह आयोजन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दहेज दानव के चलते गरीब परिवार की कन्याओं की शादी करना मुश्किल हो गया है। मिश्र ने कहा कि दहेजमुक्त समाज बनाने के लिए ऐसा आयोजन जरूरी है। समाज को जागरुक करने के लिए दल के सदस्य लोगों से दहेज नहीं लेने की अपील करेंगे। ताकि हिन्दू समाज की एक बड़ी कुप्रथा को समाप्त किया जा सके। मौके पर विकास कुमार, संतोष प्रजापति, शत्रुघ्न प्रसाद, रंजन केशरी, प्रमोद तिवारी, रोहित तिवारी, विनय कुमार, दीपक केशरी, विकास राज, हेमंत, राजकुमार, संतोष कुमार, पिंटू गुप्ता, लालजी केशरी, सोनू राय समेत कई अन्य सदस्य थे।

विज्ञापन

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here