नीतीश के सत्ता पलट से राजद में आक्रोश ,जलाया पुतला

0
2379

बक्सर खबर : जदयू द्वारा राजनीति के नए खेल से राजद में गहरा आक्रोश है। मुख्यमंत्री के खिलाफ शहर में गुरुवार को आक्रोश मार्च निकाला गया। जिसकी अध्यक्षता दीपक यादव जिलाध्यक्ष छात्र राजद ने की। विरोध का स्वर बुलंद करते हुए छात्रों ने कहा नीतीश ने बिहार की जनता को धोखा दिया है। इस तरह की दगाबाजी करके उन्होंने सबके विश्वास को तोड़ा है। इन युवाओं ने माडल थाना के समक्ष ही मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया।

कार्यक्रम का संचालन अजय सिंह कुशवाहा प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र राजद ने किया। इस दौरान रवि यादव, जीतू यादव, जितेन्द्र चौधरी, कामरान खां, सदाब आलम, इन्द्रशेन, विनय चौधरी, कृष्णा चौधरी, वेद प्रकाश, मनीष यादव, सत्येन्द्र यादव, मुन्ना आलम, अनुप यादव, संदीप यादव, विक्की यादव, सोनू चौधरी, अभिषेक पांडेय, उदित यादव, शम्भु यादव, पंकज यादव, अरविंद यादव, चुनू यादव, पंकज यादव, रोहित कुमार, रंजन पासवान आदि युवा शामिल रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here