भ्रष्टाचार के खिलाफ खड़ा हुआ बक्सर आटोमोबाइल संघ

0
2974

बक्सर खबर : भ्रष्टाचार हर जगह हावी है। इन दिनों परिवहन विभाग में इसका बोलबाला है। वहां आम उपभोक्ता की बात कौन करे। आटो मोबाइल सेक्टर से जुड़े डीलर भी परेशान हैं। बगैर चढ़ावा के वहां गाडिय़ों का नंबर नहीं मिल रहा। विभाग का हाल यह है कि डीलर उनके रवैये से परेशान हैं। जो गाडिय़ां मार्च व अप्रैल में बिकी हैं। उनका अभी तक रजिस्ट्रेशन पेपर नहीं दिया गया। इस वजह से पूरा जिला परेशान है। डीलर जो परिवहन विभाग से सीधे जुड़े हैं। वे अपनी बात जिलाधिकारी व परिवहन पदाधिकारी के समक्ष नहीं रख पा रहे। इस समस्या से निपटने के लिए शुक्रवार को उनकी अहम बैठक हुई।

रायल एनफिल्ड के शो रुम में एकत्र हुए एजेंसी मालिकों ने आपसी सहमती से संघ बनाने की बात कही। जिससे अपनी बात वे आसानी से जिला प्रशासन के समक्ष रख सकें। सर्व सम्मति से सभी ने मिलकर बक्सर आटो मोबाइल डीलर एसोसिएशन का गठन किया। जिसके अध्यक्ष सुभाष गोयल बनाए गए। अन्य पदाधिकारियों में संजय मिश्रा(टीवीएस) उपाध्यक्ष, उदय शंकर प्रसाद सचिव (हीरो बाइक), अमित सिंह (कैलाश बजाज) उप सचिव, आशुतोष राय कोषाध्यक्ष सह मीडिया प्रभारी (बुलेट एजेंसी) का मनोनयन हुआ। इस दौरान चंदन प्रकाश, राजा पहवा, शंकर पांडेय, अशोक कुमार राय, सत्येन्द्र नाथ उपाध्याय, अजीत सिंह (कैलाश ट्रैक्टर) आदि बैठक में शामिल हुए। इन सभी पदाधिकारियों ने रजिस्ट्रेशन में व्याप्त भ्रष्टाचार के खिलाफ परिवहन पदाधिकारी व जिलाधिकारी से मिलने की बात कही।

यज्ञ का पोस्टर

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here